पशुओं की अच्छी नस्ल के साथ ही वैज्ञानिक विधि से उनकी देखरेख करना बहुत ही ज़रूरी होता है। इन सब जानकारी और पशुपालको के मदद के लिए सालों से निरंतर टेक्नॉलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी से सभी को जोड़ने के लिए भारत सरकार ने ‘ई-गोपाला’ app शुरु कि है। ई-गोपाला app एक ऐसा Online digital माध्यम होगा जिससे पशुपालकों को उन्नत पशुधन को चुनने में आसानी होगी, उनको सारे तरह के दलालों से भी मुक्ति मिल सकेगी। ये application पशुपालकों को उत्पादकता से लेकर पशु के स्वास्थ्य, आहार से जुड़ी तमाम जानकारियां देता रहगा। इससे app से किसान को ये भी पता चल पाएगा कि उनके पशु को कब क्या ज़रूरत है और अगर वो बीमार है तो उसके लिए सस्ता और सफल इलाज कहां उपलब्ध है। यही नहीं ये app, पशु आधार से भी जोड़ा जा रहा है जिससे किसान को सभी प्रकार का लाभ मिल पायेगा जो आहार से संबंधित है।
जब ये जानकारी और data संग्रह का काम पूरा हो जाएगा तो e-GOPALA app में पशु आधार नंबर डालने से उस तरह के पशु से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से मिल पाएंगी। इससे पशुपालकों को जानवर खरीदने-बेचने में भी उतनी ही आसानी होगी।
कृपया इस जानकारी जो ज्यादा से ज्यादा share करे। और comment से जरूर बताएं कैसा लगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें