नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिये किसे मिला कौन सा मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट - InQuora, Hindi Shayari

बुधवार, 18 नवंबर 2020

नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिये किसे मिला कौन सा मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट

 


Nitish Cabinet portfolio distribution news:  नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी कर दिया. हालांकि अब तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है

 पहले ही की तरह गृह मंत्रालय अपने पास रखा है. वहीं, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को सुशील मोदी के पास वाले सभी मंत्रालय दिए गए हैं, जिसमें वित विभाग भी शामिल हैं. वहीं, दूसरी डिप्टी सीएम रेणु देवी को पिछड़ी जाति का उत्थान एवं ईबीसी कल्याण विभाग का प्रभार दिया है

इसके अलावा पूर्व स्पीकर विजय चौधरी को ग्रामीण विकास, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है. वहीं, अशोक चौधरी को भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है. इसके अलावा मेवालाल चौधरी शिक्षा मंत्री होंगे. मंगल पांडेय को एक बार फिर स्वास्थ्य और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है

बता दें कि नीतीश कैबिनेट में अभी जदयू से 5, BJP से 7 और हम-वीआईपी से एक-एक मंत्री शामिल हैं. बिहार में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं और पहली बार किसी महिला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. ये दोनों भाजपा के निर्वाचित विधायक थे जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.

उधर, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें नवगठित 17वीं विधानसभा का प्रथम सत्र तथा विधान परिषद का 196वां सत्र 23 नवंबर से बुलाने का निर्णय किया गया. सूत्रों ने बताया कि बैठक में नवगठित 17वीं बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र और बिहार विधान परिषद के 196वां सत्र के प्रारंभ में दोनों सदनों के साथ समवेत अधिवेशन में राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को अनुमोदित करने के लिये मुख्यमंत्री को अधिकृत करने को भी मंजूरी दी गई.

बिहार किसे मिला कौन सा मंत्रालय (Bihar New Cabinet List)

नीतीश कुमार (CM

गृह, सामान्य प्रशासन, विजिलेंस के साथ-साथ किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए मंत्रालय.

तारकिशोर प्रसाद (डिप्टी सीएम)

वित्त, वाणिज्यिक कर, पर्यावरण एवं वन, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास

रेणु देवी (डिप्टी सीएम)

 पिछड़ी जाति का उत्थान एवं ईबीसी कल्याण विभाग, उद्योग

अशोक चौधरी

विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग

मेवा लाल चौधरी

शिक्षा विभाग

शीला देवी

परिवहन विभाग

मंगल पांडेय

स्वास्थ्य और पथ निर्माण विभाग

विजेंद्र यादव

बिजली विभाग

रामसूरत राय

 राजस्व और कानून

अमरेंद्र प्रताप सिंह

कृषि विभाग

विजय चौधरी

 

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य

संतोष मांझी

लघु सिंचाई, SC/ST कल्याण

मुकेश साहनी

पशुपालन एवं मत्स्य पालन

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Recent