पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान ने शुक्रवार को आवाम को संबोधित किया। अपने संबोधन में इमरान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुझे काफी मायूसी हुई। सुप्रीम कोर्ट को विचार करना चाहिए था कि आखिर साजिश क्या थी। कैसे एक विदेशी ताकत ने किसी देश को धमकी दी। कैसे खुलेआम हार्स ट्रेडिंग की जा रही थी।
अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे तसल्ली होती कि सुप्रीम कोर्ट कम से कम डाक्यूमेंट मंगा कर देख लेता। खुलेआम हार्स ट्रेडिंग की जा रही है। सांसदों को होटलों में बंद किया जा रहा है। दुनिया की किस जम्हूरियत में इस तरह की इजाजत दी जाती है। आज हमारी डिमोक्रेसी का मजाक बन रहा है। मेरा ईमान है कि जब तक इंसाफ नहीं हो मैं इसके लिए लड़ाई लड़ूं। देश की आवाम को भी आगे आना होगा...
इमरान ने कहा कि पाकिस्तान के जनप्रतिनिधि अपने जमीर बेच रहे हैं। नेता रिश्वत लेकर सरकार गिरा रहे हैं। मैं सपने देखा करता था कि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। मौजूदा वक्त में देश की सियासत में जो हो रहा है। उससे इस सपने को चोट पहुंच रही है। आज भारत को देखिए जो हमारे साथ ही आजाद हुआ। वह एक खुद्दार मुल्क है। आज किसी भी विदेशी ताकत की मजाल नहीं है जो भारत में ऐसा करके दिखाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें