BPSC 67th Admit Card 2021 date : बीपीएससी ने की घोषणा, इस दिन जारी होंगे 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड - InQuora, Hindi Shayari

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

BPSC 67th Admit Card 2021 date : बीपीएससी ने की घोषणा, इस दिन जारी होंगे 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड


BPSC 67th Pre Admit Card 2021 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि घोषित कर दी है। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी 25 अप्रैल 2022 से bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नोटिस में कहा गया है कि 67वीं संयुक्त प्रारंभक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 8 मई को एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच राज्य के 38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्रों में होगा। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे।बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 8 मई का आयोजित होने जा रही है। पहले यह 7 मई को होनी थी लेकिन इसमें सीबीएसई परीक्षाओं की वजह से इसकी डेट एक आगे खिसकाई गई है। बीपीएससी 67वीं परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है।चयन प्रीलिम्स परीक्षा (पीटी), मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से होगा। पीटी परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। 

पटना, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, गोपालगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, सीवान, वैशाली व पश्चिम चंपारण आदि में प्रीलिम्स परीक्षा के केंद्र बनाये जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Recent